उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है, ऐसे सभी अभ्यर्थी जो प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
सरकार की ओर से बड़ी भर्ती का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत 85000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। नई भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। 4 साल से शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले लाखों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सुपर टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 2017 से अब तक सिर्फ दो भर्तियां हुई हैं, जिसमें 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती शामिल है। 69000 बेसिक शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर विवाद फंस गया है।
जिसके चलते इस भर्ती पर भी ग्रहण लग गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 4,17,886 पद स्वीकृत हैं और इन पदों के सापेक्ष प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के 85,152 पद इस समय रिक्त हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशकों को मिलाकर बेसिक शिक्षा विभाग में 6 लाख से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इस समय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और 35 बच्चों पर एक शिक्षक की जरूरत है, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो।
इस बार नई शिक्षक भर्ती के तहत बीएड अभ्यर्थियों को प्राइमरी शिक्षक भर्ती में मौका नहीं दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएड अभ्यर्थी कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य नहीं माने गए हैं। इस भर्ती के लिए सिर्फ बीटीसी डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक लिखित परीक्षा (सुपरटेट) के आधार पर किया जाएगा।
प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती (कक्षा 1 से 5) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) या बैचलर डिग्री इन एलीमेंट्री एजुकेशन (BElEd) होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यह भर्ती शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाएगी। शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही शिक्षक भर्ती कैलेंडर जारी किया जा सकता है। शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अगले महीने शिक्षक भर्ती कैलेंडर जारी किए जाने की उम्मीद है और इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के बाद नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
संगठन | शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश |
---|---|
परीक्षा का नाम | सुपर टेट 2024 Notification |
पोस्ट का नाम | सहायक अध्यापक (AT) |
रिक्तियां | 85,000+ (अपेक्षित) |
Qualification | 2 Years Elementary Education Diploma |
सुपर टीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन | Coming Soon.. |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन मोड |
ऑनलाइन पंजीकरण | Coming Soon |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन |
पात्रता | CTET/UPTET उत्तीर्ण |
आधिकारिक वेबसाइट | https://updeled.gov.in/ |
लेटेस्ट जॉब्स अपडेट | Click Here |
Sukanya Samriddhi Scheme देश की गरीब बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनके अभिभावकों…
रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके अनुसार रेलवे…
SBI Specialist Officer के 1511 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके…
Railway NTPC Recruitment 2024: रेलवे ने 12वीं पास के लिए एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी…
Union Bank Vacancy: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन…
Samagra Shiksha Abhiyan Vacancy: समग्र शिक्षा अभियान भर्ती की नवीनतम अधिसूचना क्लर्क के पद के…
This website uses cookies.